फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ का हत्यारोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सौरभ के अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को चालान कर दिया। एसपी राजेश कृष्ण ने वारदात का खुलासा किया है। एसपी ने बताया कि दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


कायमगंज कोतवाली इलाके के च्योलारा निवासी कृष्णवीर राजपूत के आठ वर्षीय बेटे सौरभ का बुधवार को  अपहरण हो गया था। शुक्रवार को गांव के पास सौरभ का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही गिरंद सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। गिरंद ने प्रधानी का चुनाव लड़ा था।

कृष्णवीर ने गिरंद के बजाय दूसरे उम्मीदवार का समर्थन किया था। इसी को लेकर गिरंद, कृष्णवीर से रंजिश मानने लगा था। उसने एटा जिले के कस्बा अलीगंज निवासी मौसेरे भाई श्रवण और सरवन की मदद से 27 जनवरी को सौरभ का अपहरण करा लिया। अपहरण के कुछ देर बाद ही कृष्णवीर व इनके परिजनों को गिरंद पर संदेह हो गया। सौरभ के परिवार के लोग अलीगंज जा पहुंचे।
विज्ञापन


इस पर श्रवण और सरवन को पकड़े जाने का डर सताने लगा। इन्हाेंने बुधवार की शाम उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। गुरुवार की रात शव को च्योलारा तिराहा के पास फेंक दिया। गिरंद को पता था कि कृष्णवीर ने हाल ही  में लहसुन बेचा था। उसका पैसा कृष्णवीर के पास होगा। गिरंद ने रिश्तेदारों को अपहरण में 4-5 लाख रुपये की फिरौती मिलने का लालच दिया था। सोमवार को गिरंद का चालान कर दिया गया। एसपी ने बताया कि इस घटना के दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें