फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातनपुर मंडी में सांसद लगवाएंगे 5 हैंडपंप

Sat, 20 Dec 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी परिसर में सांसद मुकेश राजपूत ने तत्काल 5 हैंडपंप लगवाने का आश्वासन आढ़तियों को दिया है।
विज्ञापन


सातनपुर मंडी परिसर में व्याप्त बिजली, पानी की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। शनिवार शाम 4 बजे सांसद मुकेश राजपूत आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। वहां आयोजित गोष्ठी में अध्यक्ष ने सांसद को मंडी परिसर की समस्याओं के बारे में बताया।

सांसद ने पांच हैंडपंप तत्काल लगवाने के निर्देश दिए हैं। ये सोमवार से लगने शुरू हो जाएंगे। अध्यक्ष ने बताया कि मंडी में बिजली समस्या के लिए सचिव धर्मेंद्र यादव को अवगत कराया गया है। उन्होंने जल्द ही समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस अवसर पर राकेश राजपूत, धर्मेंद्र गुप्ता, शैलेंद्र राठौर, सुधीर वर्मा उर्फ रिंकू, राजकुमार वर्मा, अजय फौजी, जौहरीलाल फौजी, भूप सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह, जयवीर यादव, महेश राजपूत, अमर सिंह वर्मा और रामऔतार शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें