फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैठी में सर्वेश का पुतला फूंका, नारेबाजी

विज्ञापन
गांव मुरैठी में सर्वेश आंबेडकर का पुतला फूंकते ग्रामीण। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से सर्वेश आंबेडकर को सपा से टिकट मिलने की चर्चा पर विरोध थम नहीं रहा है। मुरैठी गांव में ग्रामीणों ने सर्वेश का पुतला फूंका और नारेबाजी की। कहा कि हमें बाहरी प्रत्याशी नहीं चाहिए।
विज्ञापन

सपा से कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से सर्वेश आंबेडकर को फार्म-बी मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सर्वेश ने क्षेत्र में प्रचार भी तेजी से शुरू कर दिया है। ऐसे में उनका विरोध भी हो रहा है। रविवार को मुरैठी गांव के मुकेश पाल, दीपू, धर्मेंद्र, राजू आदि लोग एकत्रित हुए।
उन्होंने सर्वेश का पुतला बनाकर नारेबाजी की। कहा कि बाहरी प्रत्याशी थोपना ठीक नहीं है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से प्रत्याशी बदलकर क्षेत्र के ही निवासी को टिकट देने की मांग की। कहा कि किसी भी कीमत पर बाहरी प्रत्याशी सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें