फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान के संग धूनी रमाये संत

विज्ञापन
रामनगरिया मेला में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम उद्घाटन पर नृत् - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में धार्मिक अनुष्ठान एवं भंडारे के आयोजन शुरू हो गए हैं। गंगा स्नान करने वाले पूजा पाठ कर रहे हैं। साधु-संत सेल्फी लेते नजर आये।
विज्ञापन

पांचाल घाट पर बसी राम की नगरी में हजारों कल्पवासी परिवार सहित आते हैं। रविवार को धूप निकलने से कल्पवासियों में खासा उत्साह रहा। कल्पवासी जगह-जगह भागवत कथा सुन रहे हैं। कोई अपनी राउटी में रामायण का पाठ तो कोई राम नाम की माला जप रहा है। तमाम भक्त गंगा स्नान कर सत्यनारायण की कथा कर भगवान विष्णु से मनोकामना पूर्ण करने की कामना कर रहे हैं।
विष्णु दास महराज के क्षेत्र में ठाकुर जी महाराज को बड़ी धूमधाम से मंदिर में विराजमान किया गया। इसके बाद साधु-संतों को भंडारे में प्रसाद खिलाकर दक्षिणा दी गई। तमाम भक्तों ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। रविवार के दिन मनोरंजन क्षेत्र में बच्चे झूले झूलते नजर आए हैं। भीड़ भी देखने को मिली। बाजार क्षेत्र भी रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

इनसेट
रात में नहीं रुकते डॉक्टर
मेला में अस्थाई एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक अस्पताल बने हैं। इनमें डॉक्टर, फार्मासिस्ट, वार्डब्वाय की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। एलोपैथिक अस्पताल रात में वार्डब्वाय के हवाले रहता है। डॉक्टर के न रहने से मरीजों को दवा नहीं मिल पाती। डॉक्टर, फार्मासिस्ट अस्पताल में नहीं आते हैं। रात में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक अस्पताल में ताले लगे रहते हैं। जिस पर एसडीएम अनिल कुमार ने सीएमओ डॉ. वंदना सिंह को पत्र भेजकर अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये थे। उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
इनसेट
सुविधाएं नहीं मिली तो संत करेंगे आंदोलन
श्री पंच रामानंदी निर्मोही अखाड़ा बटेश्वर धाम के अध्यक्ष महंत नारायण दास की अध्यक्षता में साधु-संतों ने बैठक की। इसमें मेला प्रशासन के खिलाफ भड़ास निकाली गई। अध्यक्ष ने कहा कि मेला शुरू हो चुका है। अभी तक बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। ठेकेदार के पास दौड़ लगानी पड़ती है। ठेकेदार सामान न होने की बात कह देता है। सफाई व्यवस्था भी सही नहीं है। गंदगी बिखरी है। सफाई ठेकेदार सफाई में लापरवाही बरत रहे हैं। लोग परेशान हैं। हम लोगों के वाहनों के चालकों को ठेकेदार परेशान करते हैं। लिहाजा पास जारी किे जाएं। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो सभी अखाड़ों के साधु आंदोलन करेंगे।
इनसेट
ठेकेदारों को नोटिस
एसडीएम अनिल कुमार ने सफाई, हैंडपंप, शौचालय के ठेकेदार को नोटिस दिया है। उसमें सफाई, शौचालय व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। कई क्षेत्रों में शौचालय बने नहीं हैं। खराब हैंडपंप खराब सही किये जाएं। तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो ठेका निरस्त कर दूसरे को काम दिया जाएगा।
इनसेट
साधु के झोपड़ी से चोरी का खुलासा नहीं
श्री पंचायती तपो निधि आनंद अखाड़ा के महंत बुद्ध गिरी महाराज की झोपड़ी से 27 जनवरी को 26 हजार रुपये व एक सोने की जंजीर, एक थैला, एक जैकेट चोरों ने चोरी कर लिए थे। जिसकी सूचना मेला कोतवाली को दी गई है। पुलिस ने साधु के झोपड़ी पर जाकर जांच पड़ताल की, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी। मेला कोतवाली प्रभारी जयंती प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली है। जांच की जा रही है।

रामनगरिया मेला में पुल के ऊपर सेल्फी लेता साधु। (करुणेश अवस्थी, संवाद)- फोटो : FARRUKHABAD

रामनगरिया मेला में भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते साधु। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

मेला रामनगरिया में सुई-धागा से कपड़ा सिलता साधु। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

रामनगरिया मेला में ट्रेन का लुफ्त उठाता बच्चा। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

रामनगरिया मेला में मिक्की माउस झूले का आनंद लेते बच्चे। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

मेला में झूले का आनंद लेते बच्चे। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें