फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने को घर से गेहूं लेकर भागे पति को चौराहे पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शराब पीने के लिए घर से दो बोरी गेहूं चुराकर भागे युवक को महिला ने फतेहगढ़ के जिला जेल चौराहे पर पकड़ लिया। उसकी थप्पड़-घूसों से वहीं धुनाई शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक की पिटाई की और हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कठेरियन नगला निवासी युवक शराब खरीदने को घर का सामान बेचने लगा था। शुक्रवार सुबह युवक घर से दो बोरी गेहूं चुराकर गांव के ही रिक्शे पर रखकर बेचने जा रहा था। इसी बीच पत्नी को जानकारी हुई तो वह पीछे दौड़ पड़ी।
जिला जेल चौराहे पर उसने पति को पकड़ लिया। चौराहे पर ही पति का कॉलर पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। महिला मारते-मारते कह रही थी कि बच्चों के लिए खाने को घर में सब्जी नहीं है और पति गेहूं भी शराब के लिए बेचने निकला। यह सुन राहगीरों ने भी युवक पर हाथ साफ किया। इसके बाद महिला अपने पति को खींचते हुए चौराहे पर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों के पास ले गई। पुलिस के सामने युवक ने पत्नी से माफी मांगी। दोबारा ऐसा न करने के आश्वासन दिया। इसके बाद महिला उसी रिक्शे से गेहूं की बोरी लेकर घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें