फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकिसा में बौद्ध महोत्सव आज से

Sun, 25 Oct 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा (फर्रुखाबाद)। संकिसा में दो दिवसीय बौद्ध महोत्सव सोमवार से शुरू होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बौद्ध भिक्षु संकिसा पहुंच गए है। रविवार को म्यांमार से 32 सदस्यीय भिक्षु दल पहुंचा। इस दल ने यहां के हाथी मंदिर के दर्शन किए। श्रीलंका, दक्षिण कोरिया देशों के बौद्ध भिक्षु पहले ही पहुंच चुके हैं। सोमवार को धम्म लोको बुद्ध विहार में 30 फीट ऊंचे अशोक स्तंभ का लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद बुद्ध पूजा होगी। मंगलवार को धम्म यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


मान्यता है कि शरद पूर्णिमा पर महात्मा बुद्ध ने संकिसा में उपदेश दिए थे। यह आयोजन इसी मान्यता के चलते है। सोमवार को धम्मा लोको बुद्ध विहार में सुबह 10 बजे अशोक स्तंभ का लोकार्पण समाज सेवी चंद्रप्रकाश अग्रवाल (पिक्को बाबू), उनके बेटे सत्यप्रकाश अग्रवाल और बहू मिथलेश अग्रवाल करेंगी। 30 फीट ऊंचे अशोक स्तंभ का निर्माण सत्यप्रकाश और मिथलेश ने करवाया है।

स्तंभ के लोकार्पण के बाद बुद्ध पूजा की जाएगी। शाम 6 से रात 9 बजे तक ‘गीतों भरी शाम बुद्ध के नाम’ का आयोजन होगा। रात 9 बजे से सुबह तक बुद्ध के जीवन पर नाटक का मंचन होगा। बुद्ध विहार परिसर में मेले का आयोजन होगा। इसके लिए करीब 200 दुकानदारों ने डेरा डाल लिया है। धम्मा लोको बुद्ध विहार समिति के अध्यक्ष कामरेड कर्मवीर शाक्य ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रीलंका, बर्मा व दक्षिण कोरिया के बौद्ध भिक्षु पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


बुद्धिस्ट और सनातनियों में विवाद को लेकर प्रशासन अलर्ट
संकिसा। संकिसा में बुद्ध के स्वर्ग से अवतरित होकर उपदेश देने की मान्यता है। इसी से संकिसा पूरे विश्व के बुद्धिस्टों के लिए आस्था का केंद्र है। 31 जनवरी को दलाईलामा ने यहां पूजा की थी। बुद्धिस्ट इसे स्तूप मानते हैं तो सनातनी बिसारी देवी का मंदिर। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। 27 अक्तूबर को बुद्धिस्ट स्तूप परिक्रमा करेंगे। सुबह 7 बजे धम्मा लोको बुद्ध विहार से यात्रा शुरू होगी। यह स्तूप तक जाएगी। इसके बाद बुद्धिस्ट धम्मा पूजा करेंगे। धम्मा लोको विहार में आम सभा होगी। बुद्धिस्टों के कार्यक्रम के बाद सनातनधर्मी बिसारी देवी की पूजा कर प्रसाद बांटेंगे। मां बिसारी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष अतुल दीक्षित ने बताया कि पूजा के लिए पांच लोग मंदिर में जाएंगे। इस आयोजन को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। विवादित स्तूप की बैरिकेडिंग कराई जा रही है। इस आयोजन को लेकर तनाव की स्थिति हर बार बन जाती है। हालांकि टकराव की नौबत कभी नहीं आई। एसपी दिनेश कुमार पी दोनों पक्षों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण आयोजन की हिदायत दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें