फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 50 मीटर दौड़ में संजेश, शानवी और पूनम आगे

Tue, 02 Dec 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-14 एसएनएम ग्राउंड पर खेलकूद में प्रतिभाग करते बच्चे। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
कायमगंज। समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के तहत ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन एसएनएम कॉलेज मैदान में किया गया।
विज्ञापन

इसमें कायमगंज, नवाबगंज और शमसाबाद क्षेत्र के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 50 मीटर दौड़ में संजेश, शानवी और पूनम ने स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना व पूजन के साथ हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य रामगोपाल वर्मा ने की। विभिन्न प्रतियोगिताओं 50 मीटर दौड़, प्राथमिक स्तर दौड़, संतुलन दौड़ और लंबी कूद में बच्चों ने शानदार क्षमता का प्रदर्शन किया। 50 मीटर दौड़ में संजेश, शानवी और पूनम ने अपने-अपने वर्गों में स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक वर्ग की दौड़ में मयंक और पलक ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। कुर्सी दौड़ में सनोजा, पलक और आयुष प्रथम रहे। एआरपी सुबोध कुमार ने बच्चों को खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रबल प्रताप, ध्रुव सिंह, राजवीर, अवधेश गुप्ता, रतन, अश्वनी, मुकेश, उदय यादव, विक्रांत पाठक, ज्योति और मीना सहित कई शिक्षकों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम के सफल संयोजन में अवधेश कुमार कुशवाह, वीरेंद्र सिंह यादव, जयप्रकाश दुबे, अतुल कुशवाहा और राजकुमार भास्कर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में ब्लॉक प्रमुख के पति अरुण दुबे ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें