फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भगवान परशुराम पर टिप्पणी के विरोध में सनातनधर्मी एकजुट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में भगवान परशुराम पर टिप्पणी किए जाने से सनाधर्मियों में आक्रोश है। वह एकजुट होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही पीडब्ल्यूडी की भूमि भी कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

भगवान परशुराम पर टिप्पणी के विरोध में सनातनधर्मी एकजुट होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। इसमें अधिवक्ता, फर्रुखाबाद विकास मंच, ब्राह्मण समाज सेवा समिति सहित कई संगठन के लोग मौजूद थे। उन्होंने जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि एक मई को सपा के कार्यक्रम में जवाहर सिंह गंगवार ने भगवान परशुराम के लिए टिप्पणी की। इससे पहले भी वह सनातन धर्म के देवी-देवताओं व महापुरुषों के बारे में गलत टिप्पणी कर चुके हैं।
वह समाज को बांटना चाहते हैं। इससे सर्वसमाज की भावनाएं आहत हुई हैं। सभी ने जवाहर सिंह गंगवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यह भी कहा कि जवाहर सिंह ने आंबेडकर तिराहे पर पीडब्ल्यूडी की जमीन कब्जा कर मकान का निर्माण कराया है। उन्होंने सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराने के साथ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। यह भी कहा कि मांगे पूरी न होने, समाज विरोधी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई न होने पर सर्वसमाज आंदोलन करने पर मजबूर होगा। इसके अलावा जवाहर सिंह गंगवार के खिलाफ बार एसोसिएशन को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन




इस दौरान भइयन मिश्र, बबुआ बाजपेई, रमेश राजपूत, प्रबल दिवाकर, सौरभ मिश्र, पंकज गिहार, विपिन अवस्थी, लकी पाल, सनी सक्सेना, रवि राजपूत, रानू शुक्ला, आदित्य दीक्षित, प्रदीप नारायण शुक्ल, विमलेश मिश्र, नीलेश, वैभव मौजूद रहे। वहीं, ब्राह्मण समाज जन सेवा समिति के अध्यक्ष नारायण दत्त द्विवेदी, संरक्षण अखिलेश चंद्र अग्निहोत्री, सचिव अतुल मिश्र ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर भगवान परशुराम पर अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।



-



रामजी लाल सुमन पर हमला, पीडीए समाज पर सीधा हमला

फर्रुखाबाद। राज्यसभा सांसद एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन पर हो रहे हमलों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने एक मई को फर्रुखाबाद कलक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की।
सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि करणी सेना द्वारा सांसद सुमन पर बार-बार हमले किए जा रहे हैं और प्रदेश सरकार मूकदर्शक बनी है। यह हमला सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज पर है।
सपा ने कहा कि वह सभी धर्मों और महापुरुषों का सम्मान करती है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए समाज के अधिकार और सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी।
-
सपा महानगर अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
फर्रुखाबाद। सपा महानगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्र ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर जवाहर सिंह गंगवार जैसे लोगों का पार्टी के कार्यक्रम में आने पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सपा से जुड़े होने के साथ वह भी ब्राह्मण हैं। कलक्ट्रेट परिसर में एक मई को धरना-प्रदर्शन में जवाहर सिंह गंगवार ने आराध्य भगवान परशुराम के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की। ब्राह्मण बहुल शहर होने से सपा की ब्राह्मण के प्रति नीति व निष्ठा पर प्रश्न चिह्न लग गया है। सपा के कार्यक्रम में जवाहर सिंह गंगवार के आने पर रोक लगने से अन्य जनपदों में भी सकारात्मक संदेश जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें