फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: दो दिन ही लिए गए रोडवेज बस स्टैंड पर नमूने

विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन रोडवेज बस स्टैंड पर दिल्ली से आने वाले यात्रियों के नमूने लेकर रस्म अदायगी पूरी कर ली। इसके बाद से यात्रियों का नमूना लेने की जरूरत नहीं समझी गई। जबकि दिल्ली से रोजाना रोडवेज और निजी बसों से हजारों यात्री जिले में आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से दिल्ली बेहाल है। ऐसे में जिले के अंदर रोडवेज की 35 और करीब 40 निजी बसों से रोजाना हजारों यात्री दिल्ली से आ रहे हैं। इस कारण जिले में संक्रमण फैलने की आशंका है।
अमर उजाला ने इस आशंका के चलते 19 नवंबर को ‘कोरोना न बढ़ा दें दिल्ली से रोज आ रहे 4300 यात्री’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की क्लास लगाई।
विज्ञापन

इस पर सीएमओ ने रोडवेज बस स्टैंड पर कोरोना जांच के लिए टीम लगा दी। टीम ने दो दिन ही काम किया। इसके बाद अभी तक बसों से दिल्ली से यात्री तो हजारों आ रहे हैं, मगर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी जांच करने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें