फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक में खरे नहीं उतरे नमूने

Tue, 05 Jan 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दीपावली पर अभियान में कई खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने मानक पर खरे नहीं उतरे। इनकी जांच रिपोर्ट जिला मुख्यालय आ गई है।
विज्ञापन


थाना राजेपुर निवासी संतोष, विरसिंगपुर निवासी अनिल कुमार, सर्वोदय नगर बजरिया चौकी निवासी सर्वेश कुमार, शाहजहांपुर निवासी अरविंद कुमार की दुकानें से लिया गया खोआ का नमूना मानक में फेल हो गया। इसी तरह राधेश्याम, भगवान सिंह, मेहंदी हसन दूधियों के दूध का सैंपल भी अधोमानक मिला। श्याम मार्केट कायमगंज से धीरज गुप्ता की दुकान से वेजीटेबिल सॉस और मैगी का नमूना में मानक में खरा नहीं उतरा।

कायमगंज रायपुर खास निवासी चांदमियां की दुकान से आइसकैंडी कोल का नमूना भी जांच में फेल हो गया। लवली गोल्ड चटपटा मिक्स अचार का नमूना कमालगंज के नगला दाऊद निवासी मोहम्मद हनीफ की दुकान से लिया गया था। यह जांच में नियमों के मुताबिक नहीं मिला। जीरा का नमूना कायमगंज रेलवे रोड निवासी प्रमोद अरोरा की दुकान से लिया गया था। यह जांच में अधोमानक पाया गया। पेप्सी का नमूना मनीष अरोरा कायमगंज रेलवे रोड से लिया गया। इसमें नियमों का उल्लंघन किए जाने की रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लकूला स्थित भोलेबाबा डेयरी से दूध और जैतपुर जहानगंज से रामपाल के यहां से दूध का नमूना लिया गया था। यह जांच रिपोर्ट में अधोमानक निकला। सरसों के तेल और बेसन का नमूना फतेहगढ़ पुलमंडी के पास नरायन प्रोवीजन स्टोर से लिया गया था। यह दोनों नमूने जांच में अधोमानक पाए गए। आइसकैंडी घोल का नमूना पर्चापुरवा निवासी ज्ञान सिंह राठौर की दुकान से लिया गया था। यह भी जांच में अधोमानक पाया गया। इसकी रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा कार्यालय में आ गई है। इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें