फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम ने बेसन व दूध के नमूने लिये

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बेसन व मिश्रित दूूध के नमूने लिए। वहीं बिना पंजीकरण खाद्य व्यापार करने में वाद दायर किया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार व आशीष वर्मा के साथ सेंट्रल जेल चौराहा पर चेकिंग की। चौराहे पर मैनपुरी के गांव नगला रते निवासी चालक सहदेव सिंह के वाहन से मिश्रित दूध का नमूना लिया।
फतेहगढ़ के वनखड़िया निवासी रमेश कुमार की पाठक मिल्क डेयरी से दूध का नमूना लिया गया। चिलसरा रोड नैनिया नगला स्थित आवाजपुर निवासी भगवान की दुकान से बेसन का नमूना संग्रहीत किया।
विज्ञापन

नैनिया नगला मोड़ स्थित पलरिया निवासी रिंकू प्रजापति की दुकान का पंजीकरण न मिलने पर वाद स्वीकृत करने की संस्तुति दी गई। अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें