फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरियर पार तक नहीं कर सके सपाई, पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। सपाइयों को पुलिस ने पुल गालिब तिराहे पर रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनिल गंगवार व पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, रामप्रकाश कल्लू यादव, ओमकार फौजी ने कहा कि इस सरकार में विपक्षी दलों को आवाज उठाने नही दिया जा रहा है। इससे पहले भी उन्हें प्रदर्शन के लिए रोक दिया गया था। इस दौरान नगर अध्यक्ष आरिफ परवेज, बिहारी यादव, अकमल मंसूरी, बृजेश पाल, साजिद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कायमगंज। पुलिस को चकमा देते हुए कुछ कार्यकर्ता तहसील पहुंच कर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान रामशरन कठेरिया, संदेश राजपूत, धर्मेंद्र यादव, मनोज यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।(संवाद)
कायमगंज। पूर्व विधायक इजहार आलम खां ने कहा कि सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि सत्ता के इशारे पर प्रशासन विपक्ष के प्रदर्शन को रोके। उन्होंने कहा लोकतंत्र की हत्या योगी सरकार कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें