फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालिग्राम की निकली बरात, गंगातट पर तुलसी से हुआ विवाह

विज्ञापन
बरगदियाघाट गंगा तट किनारे लगे पंडाल में तुलसी विवाह में शामिल मीनाक्षी दुबे, अनुराग दुबे उर्फ डब? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
तुलसी विवाहोत्सव व मेला कमेटी की ओर से देवोत्थान एकादशी पर भगवान सालिग्राम की बरात धूमधाम से निकाली गई। बरात में 14 देवी-देवताओं की झांकियां शामिल थीं। नगर भ्रमण के दौरान बरातियों को जगह-जगह नाश्ता कराया गया। आतिशबाजी चला कर लोगों ने खुशी का इजहार किया। गंगा तट पर बरात के पहुंचने पर सालिग्राम की तुलसी से शादी कराई गई।
विज्ञापन

फतेहगढ़ क्षेत्र में सब्जी मंडी स्थित एक गेस्ट हाउस से शुक्रवार भोर भगवान सालिग्राम की बरात निकाली गई। इसमें सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी थी। इसके पीछे रिद्धि-सिद्धि, मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, राधा-कृष्ण, मां वैष्णो देवी, राधारानी, सालिग्राम व तुलसी की झांकी शामिल थी। यह बरात कोतवाली होते हुए फतेहगढ़ चौराहे पहुंची।
वहां से बरगदिया घाट स्थित गंगा तट पर गई। बरात के बरगदियाघाट गंगा तट पर पहुंचने के बाद डा. अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी दुबे, अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, कुमकुम दुबे पत्नी अमित दुबे उर्फ बब्बन, बेगी मिश्रा, गुड्डी देवी कश्यप, पिंकी मिश्रा, प्रमिला सक्सेना ने तुलसी जी का कन्यादान लेकर सालिग्राम की शादी कराई।
विज्ञापन

अभिषेक दुबे ने आतिशबाजी चलाई। पुरोहित महेंद्र बाबू, विजय दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संरक्षक डा. अनुपम दुबे ने बताया कि दस नवंबर को गेस्ट हाउस में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें झांकी के पात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें