फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गोशाला के कैमरे बंद मिलने पर 18 नोडल अधिकारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में संचालित गोशालाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों से सीडीओ अपने कार्यालय से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बुधवार को मॉनिटरिंग के दौरान 18 गोशाला के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। इस पर सीडीओ ने नोडल अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


जिले में 30 गोशालाएं संचालित हैं। इनमें 9700 से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ विकास भवन स्थित अपने कार्यालय में लगे कंप्यूटर से स्वयं गोशालाओं की मॉनिटरिंग करते हैं। बुधवार को उन्होंने गोशालाओं की व्यवस्था देखने के लिए कंप्यूटर खोला। इस दौरान 18 गोशालाओं के सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए। इस पर सीडीओ ने गोशालाओं के नोडल अधिकारी चार ईओ व 14 ग्राम पंचायत सचिवों का फरवरी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें