फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! पिता की मौत हो गई, दुकान खुलवाकर सामान दिलवा दो

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पिता की मौत पर अंतिम संस्कार के लिए पुत्र को दो घंटे तक कोतवाली में पुलिस के सामने गुहार लगानी पड़ी। दुकानदार ने अंतिम संस्कार का सामान बिना पुलिस के अनुमति के देने से मना कर दिया था। जानकारी होने पर कोतवाल ने सिपाही को भेजकर दुकान खुलवाई और सामान दिलवाया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी श्रीनिवास के पिता रामेश्ववर का शनिवार सुबह निधन हो गया। जानकारी पर परिवार के लोग घर में एकत्र हो गए। अंतिम संस्कार का सामान लाने के लिए पंडित ने श्रीनिवास को सामान की सूची दी। श्रीनिवास अपने परिवार के लोगों के साथ बाजार में पहुंचे तो शुक्रवार रात से घोषित कर्फ्यू की वजह से दुकानें बंद थीं। इस पर श्रीनिवास सामान के लिए फतेहगढ़ गल्ला मंडी के सामने स्थित दुकान के पास पहुंचे। मोहल्ला भूसा मंडी निवासी दुकानदार से घर जाकर संपर्क किया। दुकानदार ने बताया कि पुलिस ने दुकान खोलने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। जब तक पुलिस नहीं कहेगी तब तक दुकान नहीं खोलेंगे। इस पर श्रीनिवास कोतवाली में पहुंचा और पुलिस कर्मियों से गुहार लगाता रहा। लगभग दो घंटे बाद कोतवाल जय प्रकाश पाल चेकिंग करके वापस कोतवाली पहुंचे और उन्होंने सिपाही को दुकानदार के पास भेजकर दुकान खुलवाकर सामान दिलवाया। एक बजे के बाद श्रीनिवास सामान लेकर अपने घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें