फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे गंदगी, सफाई अभियान बंद

विज्ञापन
श्रृंगीरामपुर स्थित गंगा तट पर फैली गदंगी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। श्रृंगीरामपुर में कांवड़ मेले की गंदगी पूरी तरह साफ हुए बिना ही सफाई अभियान बंद हो गया। अभी गंगा के किनारे गंदगी फैली पड़ी है। इससे गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

तीर्थस्थली श्रृंगीरामपुर में एक मार्च तक महाशिवरात्रि का मेला चला था। इसमें मध्यप्रदेश तक के श्रद्धालु शामिल हुए थे। दो से 4 मार्च तक तीन दिन ब्लाक क्षेत्र के सभी सफाई कर्मचारियों को लगाकर गंगा तट, रामलीला मैदान से लेकर करीब तीन किलोमीटर मेला क्षेत्र में सफाई अभियान शुरू किया गया। चार मार्च को अभियान चलना था। कई कर्मचारी रजीपुर तक पहुंच गए थे। इसी बीच उन्हें अपनी तैनाती वाले गांव में सफाई के लिए पहुंचने के आदेश मिले।
इससे वह रास्ते से ही लौट गए। इससे गंगा घाट पर गंदगी पड़ी रह गई। गंगा नहाने आने वाले लोगों ने कहा कि अभियान के दौरान जो कूड़ा जलाया भी गया, वह दूर ले जाकर नहीं जलाया गया। इससे जली हुई सामग्री भी फैली हुई है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत शैलेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें