क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलता खिलाड़ी।
- फोटो : FARRUKHABAD
ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रहे साध समाज क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच हुए। पहले मैच में सधवाड़ा इलेवन टीम ने साध ड्रीम इलेवन टीम को 37 रनों से हराया। दूसरा मैच एसएम ग्रुप व देहली ब्लू के मध्य हुआ। एसएम ग्रुप ने चार विकेट पर चार रन से देहली ब्लू टीम को हराकर विजय हासिल की।
फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में रविवार को दो मैच हुए। पहला मैच सधवाड़ा इलेवन व साध ड्रीम इलेवन के मध्य हुआ। इसमें सधवाड़ा इलेवन ने बैटिंग कर 24 ओवर एक बाल पर दस विकेट खोकर 151 रन का स्कोर खड़ा किया। विकास साध छोटू ने सर्वाधिक 56 रन और सुमित ने 33 रन बनाए।
प्रतिउत्तर में मैदान में बैटिंग करने साध ड्रीम इलेवन टीम उतरी। पूरी टीम 25 ओवरों में 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे साध ड्रीम इलेवन टीम 37 रनों से हार गई। दूसरा मैच देहली ब्लू और एसएम ग्रुप टीम के मध्य हुआ।
देहली ब्लू टीम के खिलाड़ियों ने पहले बैटिंग कर 23 ओवर में दस विकेट खोकर 98 रन बनाकर स्कोर खड़ा किया। प्रतिउत्तर में मैदान में बैटिंग को उतरी एसएम ग्रुप टीम के खिलाड़ियों ने 22 ओवर में पांच गेदों पर छह विकेट खोकर 102 रन बनाकर मैच जीत लिया।