फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी ने भी उछाला असहिष्णुता का मुद्दा

Sun, 29 Nov 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भाजपा के फायर ब्रांड नेता व उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि दाउद के गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई रोकने के लिए असहिष्णुता का मुद्दा उठाया जा रहा है। असहिष्णुता की बातें मुंबई से आ रही हैं। यह मुद्दा केेंद्र सरकार के खिलाफ साजिश है।
विज्ञापन


स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा कि भारत की इच्छाशक्ति की बदौलत आज आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है। इसमें कई देश शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं होने दिया। दंगा कराने के बाद वोट की राजनीति के लिए लोग रोटी सेंकते हैं। आज मुस्लिम, भारत से अच्छा एवं सुरक्षित किसी देश को नहीं समझते हैं। यही कारण है कि लगभग 32 लाख मुस्लिमों ने भाजपा की सदस्यता ली है।

उन्होंने कहा कि सैफई में मुंबई के कलाकारों को नचाने के बहाने करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। अगर यह धन प्रदेश के विकास और जनता के हित में खर्च हो तो जनता का भला हो सकता है। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा ने चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया। इस दौरान जय किशोर गर्ग, सर्वेश अग्रवाल, अशोक कटियार, सतीश वर्मा, राहुल भाटिया, राजदीप गुप्ता, जुगुल किशोर मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें