फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सुनवाई न हुई तो ग्रामीण सफाई कर्मी करेंगे हड़ताल

Sun, 07 Jan 2024 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ की रविवार को फतेहगढ़ स्थित एक होटल में बैठक हुई। इस दौरान 25 जनवरी तक समस्याओं का निस्तारण न होने पर 28 जनवरी से हड़ताल की घोषणा की गई।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों ने बैठक के दौरान चालू वित्तीय वर्ष का बोनस, वर्ष 2018 से अब तक का बकाया डीए एरियर व प्रथम एसीपी से छूटे हुए करीब 250 कर्मचारी के लाभ पर चर्चा की। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने कहा कि विभाग से समस्याओं का निराकरण न किया गया तो सभी पदाधिकारी व कर्मचारी 28 जनवरी से विकास भवन में हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
बैठक में संगठन विस्तार किया गया। महेंद्र कुमार को जिला संयुक्त मंत्री, प्रदीप कुमार को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अनिल कुमार को संगठन मंत्री, राहुल कुमार को उपाध्यक्ष व राम कुमार को प्रचार मंत्री बनाया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिला महामंत्री रवीश कुमार गौतम, कार्यवाहक अध्यक्ष राज सिंह गौतम, सुधीर कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें