चक्की के पटा में लुंगी उलझने से ग्रामीण चक्की की चपेट में आकर गंभीर रूप
से घायल हो गया। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ग्रामीण ने दम तोड़
दिया। सूचना मिलने पर लेखपाल और सपा नेता मौके पर पहुंचे। थाना क्षेत्र के
गांव गढ़िया हैवतपुर निवासी पप्पू (40) पुत्र अबरार खां ने घर में ही आटा
चक्की लगी है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे पप्पू लुंगी और
बनियान पहने आटा
चक्की चला रहे थे। किसी तरह लुंगी चक्की के पटा में उलझ गई। इससे पप्पू
चक्की की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन परिजन मौके पर
पहुंचे और घायल पप्पू को लेकर जिला मुख्यालय रवाना हुए।
रास्ते में पप्पू
ने दम तोड़ दिया। इस पर परिजन शव घर ले आए। घटना की जानकारी मिलने पर सपा
नेता अरुण यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने लेखपाल को सूचना दी। सूचना पर
लेखपाल कप्तान सिंह भी पहुंच गए। लेखपाल ने परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने
का आश्वासन दिया।