फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन्यू बदला, अब एमडीएम में नहीं खाना पड़ेगा दलिया

Fri, 26 Jun 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन योजना के तहत स्कूलों में नौनिहालों के मेन्यू में फेरबदल कर दिया गया है। शासन से जारी नए मेन्यूू में से दलिया को हटा दिया गया है। अब सप्ताह में एक दिन प्रत्येक छात्र-छात्रा को दो सौ मिली लीटर दूध पीने के लिए मिलेेगा।
विज्ञापन

परिषदीय, सहायता प्राप्त और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को एमडीएम योजना के तहत पका

हुआ भोजन मुहैया कराया जाता है। सप्ताह में बनने वाले भोजन का मेन्यू तय है। शासन ने पुराने मेन्यू में संशोधन कर नया
जारी कर दिया है। नए मेन्यू से दलिया को हटा दिया गया है। कढ़ी-चावल की जगह अब बच्चों को कोफ्ता-चावल  दिया जाएगा। इसके साथ एक दिन दो सौ मिली लीटर दूध भी प्रति बच्चे को मिलेगा। इस संबंध में सचिव एचएल गुप्ता ने जिला

बेसिक शिक्षा अधिकारी के लिए आदेश भेजा है। इसके तहत स्कूलों में खाना बनवाया जाए। मेन्यू के तहत बच्चों को भोजन मिल रहा है या नहीं, इसकी जुलाई में शासन स्तर से जांच होगी।  15 जुलाई से प्रत्येक विद्यालय में बच्चों को दूध उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से जारी हुआ संशोधित  मेन्यू
सोमवार- रोटी सब्जी, जिसमें सोयाबीन अथवा दाल की बड़ी का प्रयोग।
मंगलवार- चावल सब्जी युक्त दाल अथवा चावल सांभर ।
बुधवार- कोफ्ता चावल एवं 200 मिली लीटर दूध उबला हुआ।
गुरुवार- रोटी सब्जी युक्त दाल।
शुक्रवार-  तहरी जिसमें सोयाबीन की बड़ी का प्रयोग हो।
शनिवार- चावल सोयाबीन युक्त सब्जी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें