फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में ग्रामीण को गोली मारी, भर्ती

Sun, 03 Apr 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
गोली से घायल रामकिशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर तहसील से वापस लौटते समय ग्रामीण को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव नगला गोदसहाय निवासी रामकिशन यादव का कुछ लोगों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को रामकिशन सदर तहसील आए थे। यहां से वह वापस बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे राठौरा-ऊगरपुर मार्ग पर रामकिशन को हमलावरों ने रोक लिया और मारपीट की। अचानक हमलावरों को देखकर रामकिशन भागे तो उन्होंने रामकिशन पर फायर कर दिया। गोली उसकी पीठ में जा लगी। गोली लगते ही रामकिशन गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले।

घटना की जानकारी होने पर बेटे वीरेंद्र समेत परिवार के अन्य लोग मौके पर आ गए। वीरेंद्र ने बताया कि उसकी भूमि को लेकर रंजिश चल रही है। पिता के होश में आने के बाद ही हमलावरों के बारे में जानकारी मिल पाएगी। उसने बताया कि अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें