फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: माधवपुर मंदिर में शिवलिंग स्थापना के बाद रुद्राभिषेक, पूजन

Mon, 30 Dec 2024 10:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर से सटे गांव माधवपुर के प्राचीन मंदिर में भरे कंडों, भूसा हटवाकर मुक्त कराने के बाद भक्तों ने शिवलिंग पर रुद्राभिषेक कर पूजन किया। इस दौरान दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज रहे। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बिल्व पत्र भी चढ़ाए।
विज्ञापन

माधवपुर में बने दो शिव मंदिरों में से एक में नंदी और शिवलिंग पर भूसा, कंडा (उपले) और लकड़ी भरी थीं। इसे मुक्त कराने के बाद दूसरा शिवलिंग स्थापित किया गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे महंत ईश्वरदास महाराज कई संतों के साथ पहुंचे। वहां हिंदू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा सौ से अधिक शिव भक्तों के साथ मौजूद थे।
वेदमंत्रोच्चार के साथ महंत ईश्वरदास महाराज के हाथों रुद्राभिषेक कराया गया। इसके बाद तमाम ग्रामीणों ने भी बिल्व पत्र चढ़ाकर जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। इस मौके पर मटन लाल, सौरभ मिश्रा, विनोद अग्निहोत्री, भैयन मिश्रा, राजू यादव, सुरेंद्र पांडेय, दिलीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो-7, खेतों में दबे मिले शिवलिंग को मंदिर की ओर ले जाते भक्तजन

खेतों में मिला शिवलिंग मंदिर में कराया स्थापित
माधवपुर में जिस मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया, उसके पास ही दूसरा प्राचीन मंदिर है। उसमें शिवलिंग, नंदी और अन्य मूर्तियां गायब थीं। मंदिर के पास खेत में लोग घूम रहे थे। उसी समय एक शिवलिंग मिट्टी में दबा दिखाई दिया। भक्तों ने शिवलिंग को निकालकर सफाई करके मंदिर में अस्थाई रूप से स्थापित करदिया। हिंदू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने बताया कि इस शिवलिंग की स्थापना करके विधिविधान से अभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें