बिजली चेकिंग करने गए जेई व उनकी टीम को घेरकर मोहल्ले के लोगों ने अभद्रता कर दी। वीडियो बनाने पर युवकों ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
बिजली विभाग के अवर अभियंता राकेश कुमार बुधवार को टीम के साथ भखरामऊ में चेकिंग करने पहुंचे थे। एक मकान के पास छत से तार निकले देखकर लाइनमैन वीडियो बनाने लगा। इस पर दो युवकों की अगुवाई में कई लोगों ने पूरी टीम को घेर लिया। इन लोगों ने गालीगलौज कर अभद्रता कर दी।
मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। जेई राकेश कुमार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युुवकों को पकड़ कर कोतवाली में बैठा लिया। जेई राकेश कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान इन लोगों ने गालीगलौज कर अभद्रता की और मोबाइल तोड़ दिया। युवक ने बिजली चोरी की बात स्वीकार कर ली।
उससे गुरुवार को जुर्माना वसूला जाएगा। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि जेई ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।