फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में रूबी व योगेश अव्वल

Mon, 24 Sep 2018 11:44 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
मेडल देती डीएम मोनिका रानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों की 63वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में डीएम ने शुभारंभ किया। 1500 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में रूबी यादव और बालक वर्ग में योगेश यादव प्रथम रहे। शिखा व अभिनय सिंह द्वितीय और वर्षा पांडेय व अनुराग सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान धूप तेज होने से पांच छात्र-छात्राएं गश खाकर गिर गए।  
विज्ञापन


एनसीसी कैडेटों ने देश भक्ति गीतों पर नाटक पेश किया। डीएम मोनिका रानी ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। इसके बाद अन्य प्रतियोगिताएं कराई गई। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू, बीएसए रामसिंह, डायट प्राचार्य विजय पाल सिंह, एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजक दिनेश कुमार वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।  इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी अनसुईया दीक्षित की तबीयत खराब हो गई। उनको एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
फर्रुखाबाद। जिला क्रीड़ा प्रभारी अनसुईया दीक्षित की तबीयत खराब होने पर एंबुलेंस भेजने को सीएमओ को सूचित किया। एंबुलेंस करीब एक घंटे बाद पहुंचने पर जिला क्रीड़ा प्रभारी को लोहिया अस्पताल भर्ती कराने को भेजा गया।
विज्ञापन


खाना न मिलने पर जताई नाराजगी
प्रतियोगिता के पहले दिन ही अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं के लिए दोपहर  3:30 बजे तक खाना नहीं मंगाया गया। इसको लेकर पीटीआई मुंशीलाल, रमापति, प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बच्चे भूखे हैं और उनको खाना नहीं दिया गया। जो खाना आया था, वह कुछ लोगों ने अपने स्कूल के बच्चे और स्टाफ के लोगों को दिया है। अन्य बच्चे भूखे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें