फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: उद्योगपति व भाजपा नेता के पति के मुनीम से 8.55 लाख की लूट

विज्ञापन
फोटो-42 घटना की जानकारी देते मुनीम पंकज शर्मा। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज(फर्रुखाबाद)। रक्षाबंधन पर मजदूरों को भुगतान करने के लिए जा रहे स्कूटी सवार भाजपा नेता के पति व जिले के प्रमुख उद्योगपति के मुनीम को गांव लालपुर रोड स्थित गोदाम के पास तमंचों की बटों से पीटकर दो बदमाशों ने 8.55 लाख रुपये लूट लिए। इससे मुनीम कंधे में फ्रैक्चर हो गया। बदमाश तमंचे लहराते हुए भाग गए। कुछ दूरी पर एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में बदमाश आते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

कायमगंज के मोहल्ला पृथ्वीदरवाज निवासी भाजपा नेता मिथलेश अग्रवाल के पति सत्यप्रकाश अग्रवाल जिले के प्रमुख उद्योगपति हैं। उनका तंबाकू का भी बड़ा कारोबार है। उनकी एक तंबाकू गोदाम कायमगंज के गांव लालपुर रोड पर है। वहां के मजदूरों के भुगतान के लिए बृहस्पतिवार शाम करीब 6:22 बजे कायमगंज के काजम खां तलैया मोहल्ला निवासी मुनीम पंकज शर्मा उद्योगपति के घर से झोले में 8.55 लाख रुपये लेकर स्कूटी से जा रहे थे। वह गोदाम के गेट के पास पहुंचे। तभी पीछे से एक बाइक सवार दो बदमाश आए और वह मुनीम पर हमलावर हो गए। रुपये रखा झोला बदमाश छीनने लगे। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने मुनीम को जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद तमंचों की बटों से प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश उनसे रुपये रखा झोला लूट कर बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू की। स्वास्थ्य कर्मी को मौके पर बुलाकर मुनीम का उपचार कराया गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में वाहन चेकिंग भी कराई। पर बदमाश हाथ नहीं आए। आसपास घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। पुलिस व मुनीम ने लूटी गई रकम के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं किया। पर सूत्रों ने यह बताया कि झोले में 8.55 लाख रुपये रखे थे।

सीओ अजय वर्मा ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फोटो-42 घटना की जानकारी देते मुनीम पंकज शर्मा। संवाद

फोटो-42 घटना की जानकारी देते मुनीम पंकज शर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें