फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेल पार्क के सुंदरीकरण को 31.82 लाख रुपये की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दो दशक से बदहाल पटेल पार्क की सूरत बदलेगी। डीएम ने पार्क के सुंदरीकरण के लिए 14वें वित्त आयोग से 31.82 लाख रुपये खर्च को मंजूरी दे दी है। भाजपा नेता अशोक कटियार ने पार्क के सुधार के लिए शासन से शिकायत की थी।
विज्ञापन

पटेल पार्क नगर का इकलौता पार्क है। यहां आजादी के वक्त से देश के तमाम बड़े नेताओं का आना-जाना रहा है। तीन दशक पहले पार्क में शहर के कोने-कोने से लोग टहलने, समय बिताने, पिकनिक मनाने पहुंचते थे। देखरेख के अभाव में पार्क बदहाली का शिकार हो गया। आज यहां अन्ना जानवरों के झुंड, इधर-उधर फैला गोबर और किनारों पर लगे कूड़े के ढेर दिखते हैं। परिसर में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। शाम ढलते ही अराजकतत्वों का बसेरा शुरू हो जाता है। पार्क के ऐतिहासिक महत्व और लंबे समय से चली आ रही बदहाली की शिकायत भाजपा किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अशोक कटियार ने ऑनलाइन की थी। शासन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम को सुधार के निर्देश दिए। इसी के बाद डीएम मानवेंद्र सिंह ने पार्क की उपयोगिता को देखते हुए 14वें वित्त आयोग की कार्ययोजना से 31.82 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी। डीएम ने धन स्वीकृति की जानकारी अशोक कटियार को भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें