फर्रुखाबाद। सीएमओ कार्यालय में गुरुवार शाम आईएमए के डाक्टरों की बैठक हुई। सीएमओ ने कहा बिना कोविड जांच किए इलाज करने वाले नर्सिंगहोम पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जांच में डेंगू का भ्रम फैलाने वाली पैथालॉजी को चिह्नित कर एफआईआर के आदेश दिए।
सीएमओ डॉ. वंदना सिंह ने आईएमए की अध्यक्ष डॉ. सुधा सिंह, सचिव डॉ. केएम द्विवेदी के साथ बैठक की। सीएमओ ने कहा कि जिले में कुछ पैथालॉजी किट से जांच कर डेंगू का भ्रम फैला रही हैं। जबकि वास्तव में इतने डेंगू के मरीज नहीं है।
भ्रम फैलाने वाली पैथालॉजी को चिह्नित कर एफआईआर दर्ज कराएं। सीएमओ ने कहा कि कोविड जांच के बाद ही अस्पताल में मरीज भर्ती किए जाएं। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव शाक्य, आईएमए के डॉ. ऋषिकांत जैन, डॉ. अल्का जैन, डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. अरविंद कटियार, ऋषिगोपाल तिवारी मौजूद रहे।