फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुलिस की मौजूदगी में आरआरसी सेंटर का काम शुरू, एक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वीकृत कूड़ा निस्तारण केंद्र (आरआरसी) के निर्माण के लिए गुरुवार को तीन ग्राम पंचायतों में पैमाइश कराकर भूमि का चिह्नांकन कराया गया। फतेहपुर कायस्थान ग्राम पंचायत में पैमाइश के दौरान विवाद कर रहे ग्रामीण को पुलिस ने हिरासत में लेकर तत्काल काम शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद ने पुलिस बल व राजस्व कर्मियों के साथ फतेहपुर कायस्थान में पैमाइश करवाई। पंचायत घर व स्कूल के पीछे राजस्व कर्मियों ने नक्शे के हिसाब से निशान लगाए। विरोध कर रहे ग्रामीण को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले आई। छह मजदूर लगाकर आरआरसी सेंटर की नींव खोदाई शुरू करा दी गई। एडीओ विनय चैहान, सचिव नीरू दीक्षित, प्रधान कश्मीर सिंह मौजूद रहे।
छीतापुर कपूरापुर में लेखपाल अभय त्रिवेदी व अमित प्रताप ने गाटा संख्या 192,से 195 की भूमि पर निशान लगाए। प्रधान गुड्डू भी रहे। वहीं, महमदपुर अचला में प्रधान इरफान की मौजूदगी में राजस्व कर्मियों ने आरआरसी सेंटर के लिए चिह्नांकन किया। बीडीओ ने बताया कि भूमि के पेंच से पैसा आने के बावजूद काम शुरू नहीं हो पा रहा था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें