फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मकर संक्रांति पर रूट डायवर्जन, 14 जनवरी की शाम तक प्रभावी रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मकर संक्रांति पर्व पर गंगा स्नान के मद्देनज़र फतेहगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था 14 जनवरी शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि कन्नौज से कानपुर रोड होकर फतेहगढ़ आने वाले ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर, लोडर आदि को गुरसहायगंज से छिबरामऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ जाने वाले मालवाहनों को छिबरामऊ से बेवर की ओर मोड़ दिया जाएगा। बेवर से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को बेवर में ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद एटा से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को एटा बार्डर पर थाना अलीगंज के बिराहिमपुर पर रोका जाएगा। जलालाबाद से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को थाना अल्लागंज, हुल्लापुर और जरियनपुर चौराहे पर रोका जाएगा। जरियनपुर से ढाई घाट शमशाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को जिला शाहजहांपुर के जरियनपुर में रोका जाएगा। जनपद हरदोई से फतेहगढ़ आने वाले मालवाहनों को जिला हरदोई के थाना सवायजपुर के रूपापुर में रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें