फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्लॉटिंग क्षेत्र में 250 मीटर दूरी पर दिए केबल कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली विभाग की मनमानी उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। प्लॉटिंग क्षेत्र में नियमों को तोड़कर 250 मीटर दूरी के केबल कनेक्शन दे दिए गए। एक उपभोक्ता ने सुविधा शुल्क का विरोध किया तो उसे 56 हजार रुपये का एस्टीमेट थमा दिया।
विज्ञापन


सरकार भले ही बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया सरल करती जा रही है, लेकिन विभागीय मनमानी के चलते उपभोक्ताओं की जेब कटना तय है। नियमानुसार प्लॉटिंग क्षेत्र में भूस्वामी द्वारा विद्युतीकरण कराने के बाद ही कनेक्शन दिया जा सकता है। खंभे से मकान की दूरी यदि 40 मीटर से अधिक है, तो एस्टीमेट का खर्च उपभोक्ता से जमा कराकर कनेक्शन दिया जाएगा। हालात यह हैं कि प्लॉटिंग क्षेत्र में या 40 मीटर से अधिक दूरी के कनेक्शन विभाग की कमाई का जरिया बन गए हैं।
जिला जेल से सेंट्रल जेल चौराहे के बीच प्लॉटिंग क्षेत्र में एलटी लाइन के खंभे से करीब 200 से 300 मीटर दूरी स्थित निर्माणाधीन भवनों में केबल कनेक्शन दिए गए। ऐसे करीब 10 कनेक्शन देकर लाखों रुपये वसूली किए जाने की भी चर्चा है। एक उपभोक्ता से जब सेटिंग नहीं हुई तो उसका 56 हजार रुपये का एस्टीमेट बनाकर रुपया भी जमा करा लिया गया। उसके मकान के आसपास के भवनों में करीब 250 मीटर दूरी के केबल कनेक्शन पहले ही दिए जा चुके हैं। खास बात तो यह है कि कुछ कनेक्शन तो बिना मीटर के ही चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि उसने सौभाग्य योजना में रसीद कटवा ली थी। मीटर न लगाए जाने से उपभोक्ता को बिल भी जमा नहीं करना पड़ रहा है। यह सारा खेल जिम्मेदारों की मिलीभगत से चल रहा है।
विज्ञापन



अधिशासी अभियंता ग्रामीण सुशील कुमार ने बताया कि प्लॉटिंग क्षेत्र में बिना विद्युतीकरण कराए केबल कनेक्शन देना पूरी तरह गलत है। यदि कनेक्शन दिए गए हैं तो गंभीर मामला है। इसकी जांच कराकर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें