फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मार्च कर दिया सुरक्षा का भरोसा

Wed, 02 Dec 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद/राजेपुर। पंचायत चुनाव में सतर्कता बरतते हुए बुधवार को पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने एक दर्जन से ज्यादा गांवों में मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिया। उधर, राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के दर्जनों गांवों में भी पुलिस ने मार्च किया।
विज्ञापन


एसडीएम कायमगंज अजीत कुमार और एसओ कुलदीप दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने गांव सुल्तानगंज खरेटा, सादौसराय, न्यामतपुर भुक्सी, भकुसा, सरफारपुर, ऊगरपुर, सैदपुर, अलेपुर और पसियापुर आदि गांवों में मार्च किया। एसडीएम ने ग्रामीणों से कहा कि वह लोग बेखौफ होकर मतदान करें। किसी की धमकी में न आएं। फर्जी मतदान होने की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अराजकतत्वों के बारे में भी तुरंत अवगत कराएं।

उधर, ब्लाक राजेपुर क्षेत्र में एसओ मनीष यादव के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवानों ने गांव चाचूपुर, भरखा, सलेमपुर, दहेलिया, पट्टी दारापुर, गांधी, निबिया, खंडौली, जिठौली, जैनापुर महेशपुर, भुड़ियाभेड़ा, रामपुर जोगराजपुर और सीढ़े चकरपुर आदि गांवों में रूट मार्च किया। एसओ ने कहा कि कोई धमकी दे तो सूचना पुलिस को दें। इस अवसर पर एसआई उदयवीर सिंह, मनोज यादव और ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें