फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआर के घर से दिन दहाड़े चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आवास विकास कालोनी में एमआर के घर से दिनदहाड़े चोरी हो गई। वह परिवार समेत इटावा गए थे। घर के ताले टूटे देखकर पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी। पुलिस ने घर के बाहर से निरीक्षण किया। एमआर की बाइक नेकपुर चौरासी में खड़ी मिलने पर पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। कितने की चोरी हुई है, इसकी जानकारी एमआर के आने पर होगी।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी निवासी सौरभ गुप्ता एमआर हैं। वह रविवार सुबह पत्नी सोनम, मां मिथलेश व दो बच्चों को लेकर इटावा निजी कार्य से गए थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे पड़ोसी बंटी गुप्ता ने सौरभ गुप्ता के दरवाजे के ताले टूटे देखे, तो उन्होंने इसकी जानकारी सौरभ को फोन पर दी। उन्होंने आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार को घटना की सूचना दी। वह पुलिस बल के साथ घर पर पहुंचे और बाहर से देखा तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
सौरभ का बाइक भी घर में नहीं थी। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू की। नेकपुर चौरासी के पास एमआर की बाइक खड़ी मिली। पुलिस ने कब्जे में लेकर चौकी भेज दिया। आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि एमआर सौरभ गुप्ता इटावा से नहीं लौटे हैं, इस कारण कितने की चोरी हुई, स्पष्ट नहीं हो पाया है। दो पुलिस कर्मी उनके घर के बाहर लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें