फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: झूठा निकला लूट का मामला, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। देर रात बाईपास रोड पर दुकानदार से 60 हजार रुपये लूट लेने का मामला पुलिस ने उजागर कर दिया है। दुकानदार ने मामूली विवाद में लूट का मामला बनाकर तहरीर दी थी। पुलिस ने दो लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी नौशाद बाईपास रोड पर ग्रिल बनाने का काम करते हैं। शुक्रवार देर रात उन्होंने दुकान बंद करते समय 60 हजार रुपये लूट लेने का आरोप लगाया। दो युवकों के नाम बताते हुए चार लोगों पर लूट का आरोप लगाया। चौकी पुलिस को लूट की तहरीर दे दी।
कस्बा चौकी प्रभारी वीएस तिवारी ने आरोपी नोमान निवासी चिलौली पठान को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि नौशाद ने उनकी कार का सौदा किया था। इसके बाद लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

इस पर विवाद हुआ था। इसके बाद नौशाद से पूछताछ हुई तो सही बात सामने आई। नौशाद ने फर्जी लूट में फंसाने के लिए तहरीर दी थी। पुलिस ने नौशाद निवासी चिलांका व नोमान निवासी मोहल्ला चिलौली पठान पर शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें