फर्रुखाबाद। अधिवक्ता के घर लूट के दौरान नौकरी को बांधने के लिए रस्सी बदमाशों ने बढ़पुर की एक दुकान से खरीदी थी। पुलिस ने दुकान से अधिवक्ता के घर तक लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ कई लोगों को हिरासत में लिया है।
सदर तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मंजेश कटियार के घर सोमवार को दिन दहाड़े नौकर को बंधक बनाकर लूटपाट हुई थी। तीन नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। जिस रस्सी को नौकर को बांधा गया था वह बढ़पुर की एक दुकान से खरीदी गई थी। एसओजी ने रस्सी का मिलान करने के बाद दुकान से घटनास्थल तक दुकानों व घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की देखे। लेकिन कुछ ठोस सफलता नहीं मिली।
कोतवाली पुलिस ने बुधवार दोपहर को लालगेट निवासी एक ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लिया है। कोतवाली में सीसीटीवी के फुटेज दिखाकर उससे बदमाशों के बारे में जानकारी ली गई। एसओजी ने भी कुछ लोगों को हिरासत मेें लिया है। तीसरे दिन खुलासा न होने से पीड़ित परिवार में गुस्सा है। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें जांच में जुुटीं हैं। जल्द मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।