फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डग्गामारी से खफा रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन, वाहनों को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-रोडवेज बस अड्डा के सामने, चौकी के पास खड़े होकर भरे जाते टेंपो
विज्ञापन

-यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन का एआरएम को ज्ञापन, आंदोलन की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। शासन से प्रतिबंध के बावजूद पुलिस और यातायात विभाग की शह पर बस अड्डे के सामने और आसपास हो रही डग्गामारी के खिलाफ रोडवेज कर्मियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। एकजुट कर्मियों ने बस अड्डा के सामने लाइन लगाकर सवारियां भर रहे टेंपो को दौड़ा दिया। कर्मियों ने एआरएम को ज्ञापन देकर डग्गामारी बंद करवाने की मांग की। उन्होंने आंदोलन की धमकी दी।
यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण शुक्ला की अगुवाई में बुधवार सुबह बस अड्डा पर बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए। सभी ने बस अड्डा के सामने और प्रतिबंधित एक किमी की परिधि में हो रही डग्गामारी पर नाराजगी जताई। कहा कि डिपो के यात्री उठाने वाले मार्गों बस अड्डा, आईटीआई, हथियापुर, जसमई, पांचालघाट, लाल दरवाजा, नवीन मंडी मसेनी चौराहा पर डग्गामार वाहनों के बुकिंग काउंटर खुलेआम चल रहे हैं।
विज्ञापन

एक किमी परिधि में कोई भी डग्गामार वाहन प्रतिबंधित हैं। मगर यहां तो बस अड्डा के सामने याकूतगंज, कमालगंज, गुरसहायगंज के टेंपो, ऑटो व पिकअप लाइन लगाकर सवारियां भरते हैं। चौकी के पास चिलसरा, शमसाबाद की सवारियां भरी जाती हैं। इससे निगम को बड़ा नुकसान हो रहा है। काउंटरों को तुरंत हटाया जाए। नारेबाजी करने के बाद गुस्साए कर्मचारियों ने बस अड्डा के सामने सवारियां भरते टेंपो संचालकों को दौड़ा दिया। प्रदर्शन में अध्यक्ष नीरज अग्निहोत्री, मंत्री मनोज शुक्ला, मुनिकांत, पंकज मिश्रा, सुधेश चंद्र, वैभव बाजपेई, सौरभ प्रताप, राजीव कुमार सिंह, महेश यादव, अनुज दीक्षित आदि थे। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि वह समय-समय पर डग्गामारी के खिलाफ पत्र भेजते रहते हैं। कर्मचारियों के विरोध के बाद वह फिर से बड़ा अभियान चलाने का प्रयास करेंगे।
-

बस अड्डे के सामने भर रहे थे सवारी
स्थान- बस अड्डा के सामने, समय: दोपहर 2.57 बजे
बस अड्डा के ठीक सामने दोपहर तीन बजे के करीब एक टेंपो कमालगंज, याकूतगंज, गुरसहायगंज की सवारियां भर रहा था। दूसरा टेंपो कुछ दूर खड़ा था। पांच-छह टेंपो गली के अंदर शराब ठेके के सामने खाली परिसर में खड़े नंबर का इंतजार करते दिखे। यातायात पुलिस कर्मी भी मौजूद थे।
-
ट्रैफिक लाइट के नीचे भरी सवारियां
स्थान- लालगेट ट्रैफिक लाइन, समय: दोपहर 1.13 बजे
लालगेट पर दोपहर सवा बजे के करीब कुर्सियों पर तीन-चार होमगार्ड और यातायात कर्मी बैठे थे। उसी समय ठीक ट्रैफिक लाइट के नीचे टेंपो खड़ होकर सवारियां भर रहे थे। हरी बत्ती होते ही वाहन निकलते तो कई बार जाम जैसे हालात बनते, मगर जिम्मेदार इन टेंपो को हटाने की जरूरत नहीं समझते।
विज्ञापन



टेंपों की छत पर लगा था बैग और सामान
स्थान- रोडवेज पुलिस चौकी के पास, समय: दोपहर 1.12 बजे
रोडवेज पुलिस चौकी के 20 कदम दूरी पर टेंपो चिलसरा और शमसाबाद की सवारियां भरते हैं। मंगलवार को भी टेंपो की छत पर बैग और सामान लदा था और छह-सात यात्री टेंपो में बैठे थे। कुछ दूरी पर एक खड़ा एक अन्य टेंपो नंबर का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें