फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 घंटे बाद शुरू हुआ रोडवेज का ईटीएम सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज का ईटीएम सिस्टम 21 घंटे बाद शुरू हुआ
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के रोडवेज वर्कशाप में लगे पावर सप्लाई सिस्टम में आई खराबी से बंद हुआ ईटीएम सिस्टम 21 घंटे बाद चालू हो सका। इस दौरान बसों को मैनुअल टिकट देकर निकाला गया। सिस्टम की खराबी में जिम्मेदारों की लापरवाही से इनकार नहीं किया जा सकता है।
वर्कशाप का पूरा इलेक्ट्रानिक सिस्टम ही जर्जर है। यही वजह रही कि रविवार रात करीब नौ बजे पावर सप्लाई में तकनीकी खराबी आ गई। नतीजतन कंप्यूटर बंद हो गए। इलेक्ट्रानिक टिकट मशीनें (ईटीएम) भी चालू नहीं हो सकीं।
विज्ञापन

यही वजह रही कि आगरा, दिल्ली समेत अन्य रूटों पर जो बसें रवाना की गईं, उनके लिए मैनुअल टिकट की व्यवस्था की गई। सोमवार शाम करीब 6 बजे इलेक्ट्रानिक फाल्ट को दूर किया जा सका।
बताया जाता है कि वर्कशाप में जो बिजली लाइन आ रही है, उसके तार बेहद जर्जर हैं। यही वजह रही कि एक खुला तार दूसरे के ऊपर गिर गया और उसने पूरा सिस्टम ही फेल कर दिया।
विज्ञापन

इसका नतीजा विभाग को ही भुगतना पड़ा, जबकि इसके लिए जिम्मेदारों को पहले ही व्यवस्था दुरुस्त रखनी चाहिए थी। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी गौरीशंकर ने बताया कि बारिश की वजह से फाल्ट हो गया था। सोमवार शाम 6 बजे सही हो गया था। अब पूरा सिस्टम सही चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें