फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की चपेट में आने से टेंपो सवार दो की मौत

Sat, 20 Aug 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद में हुई दुर्घटना के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव गैसिंगपुर के पास शनिवार को रोडवेज बस ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में  टेंपो सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। देर शाम तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद डिपो से मोहम्मदाबाद जा रही रोडवेज बस ने गैसिंगपुर मंदिर के पास खड़े टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो उछलकर करीब 25 मीटर दूर जा गिरा। टेंपो में सवार करीब 35 वर्षीय महिला  और 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घायल अवनीश (18), अंकित (20) निवासी खटा, संजय (19), ऋषभ (18), सचिन (17), अश्वनी (21)  निवासी रोहिला, पुष्पा देवी (25) निवासी उत्तमपुर किशनी मैनपुरी और अंजली (30) निवासी पहाड़पुर किशनी मैनपुरी तथा अंजली का पुत्र आयुष (5) को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई।  मृतकों की शिनख्त नहीं होने की वजह से इनका शव मोर्चरी में रखवाया गया है।  हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें