फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रोडवेज के एआरएम, लिपिक व बस मालिक पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राज्य सड़क परिवहन निगम के महाप्रबंधक के निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) को एक अनुबंधित बस गंदी मिली। यही नहीं उसका परिचालक बिना वर्दी के पाया गया। इसके चलते आरएम ने डिपो के एआरएम, जिम्मेदार लिपिक व बस के मालिक पर अर्थदंड डाला है। उसका पत्र डिपो को मिलने के बाद कटौती की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इटावा के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने 13 सितंबर को इटावा बस अड्डा पर पर खड़ी फर्रुखाबाद डिपो की अनुबंधित बस संख्या यूपी 76टी-7183 का निरीक्षण किया था। आरएम को बस गंदी मिली। जब उन्होंने परिचालक को तलब किया तो वह बिना वर्दी के पाया गया। इससे खफा आरएम ने महाप्रबंधक के निर्देशों के अनुपालन में जिम्मेदार वाहन स्वामी पर 100 रुपये, स्थानीय डिपो के संबंधित पटल लिपिक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) पर 50-50 रुपये का अर्थदंड लगा दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि बस में पाई गई कमियों को तुरंत दूर किया जाए। यहां बता दें कि दूसरी बार निरीक्षण में यदि कमियां पाई गईं, तो अर्थदंड बढ़ाने के महाप्रबंधक ने निर्देश दिए हैं।
फर्रुखाबाद। क्षेत्रीय कार्यालय इटावा से आए सेवा प्रबंधक (एसएम) को निरीक्षण के दौरान बसों में तेल लीक होता मिला। बाइपर और हेडलाइटों में खराबी मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्टोर का निरीक्षण कर कहा कि भरपूर सामान देने के बावजूद बसों की सही से मरम्मत नहीं की जा रही है। इसमें तुरंत सुधार किया जाए।
विज्ञापन

सेवा प्रबंधक सुनील कुमार नागर बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे स्थानीय डिपो की फतेहगढ़ स्थित कार्यशाला में पहुंचे। उन्होंने डिपो में खड़़ीं बसों का बारीकी से निरीक्षण किया। दो बसों में तेल लीक होता मिला। इस पर फोरमैन को फटकार लगाई। कहा कि लापरवाही न बरतें।
इसके अलावा कई बसों के बाइपर, हेडलाइटें भी मानक के अनुरूप लगी नहीं मिलीं। इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने बसों की साफ सफाई भी देखी। वह जब स्टोर में गए, तो स्टोर प्रभारी से कई सवाल किए। इनके संतोषजनक जवाब न देने पर व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय से भरपूर सामान दिया जा रहा है।
इसके बावजूद बसों में संतोषजनक काम नहीं हो रहा है। इससे साफ है कि जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने तकनीकी कार्य में लगे कर्मियों और चालकों को बसों को अच्छी तरह संचालन के टिप्स भी दिए। कहा कि बसों में पूरा काम होने के बाद ही रोड पर भेजा जाए। रास्ते में यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें