फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हत्या की प्राथमिकी दर्ज न होने पर कोतवाली के सामने लगाया जाम, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव लगड़पुरा मजरा हुसैनपुर नौखंडा निवासी युवक की हत्या के आरोप में गांव के ही दंपती सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। प्राथमिकी दर्ज न होने पर परिजन व महिलाओं ने कोतवाली के सामने जाम लगाकर हंगामा किया। सीओ सिटी के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


लगड़पुरा निवासी संदीप कुशवाहा (30) शुक्रवार सुबह खेत में अचेत अवस्था में मिला था। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच कराया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर चोटों के निशान नहीं मिले। मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा व हार्ट जांच के लिए सुरक्षित किया गया है।
इधर, संदीप की पत्नी प्रीती ने फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी कि 15 सितंबर को सुबह छह बजे उसके पति टहलने जा रहे थे। इस दौरान पड़ाेसी के पालतू कुत्ते ने संदीप को काट लिया। घर जाकर शिकायत करने से नाराज पड़ोसी, उसके दो भाई, पत्नी व साले ने संदीप से मारपीट की। रास्ते में भी पति को तीन बार पीटा। 16 सितंबर को उसने फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 17 सितंबर को आरोपियों ने उसके पति को पीटा और जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन

18 सितंबर को सुबह नौ बजे गांव वलीपुर निवासी हरिबक्स के खेत के पास पड़े मिले। पोस्टमार्टम होने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज न होने पर महिलाएं व परिजन फतेहगढ़ कोतवाली के सामने सड़क पर बैठ गए। सुनवाई न होने से नाराज महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। कोतवाली के इंस्पेक्टर, दरोगा व अन्य पुलिस कर्मियों के समझाने पर भी महिलाएं नहीं मानीं और प्राथमिकी दर्ज करने की जिद पर अड़ गईं। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चला। सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराने का आश्वासन दिया। इस पर परिजन सड़क से उठकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें