फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नाली के कीचड़ में डूबी सड़क, पाइपलाइन का काम भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कमालगंज। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को जिम्मेदार ही पलीता लगा रहे हैं। अजीजलपुर गांव कुछ यही बयां कर रहा है। गांव में तीन माह पहले पाइप लाइन डालने को खोदी सड़क नालियों के गंदे पानी कीचड़ में डूबी है। जिसके चलते यहां के लोग नारकीय स्थिति में घिरे हैं। खास बात यह है पानी की टंकी का काम भी बंद पड़ा है।

अजीजलपुर में जलजीवन मिशन की ओर से तीन माह पहले पाइप लाइन के लिए सड़क व गलियां खोदी गईं थीं। लाइन डालने के बाद सड़क को समतल भी नहीं किया गया। इससे नालियों का पानी सड़क पर भरने लगा। लालाराम वाली गली पूरी तरह नाली के पानी, कीचड़ व दलदल में तब्दील हो गई। संक्रामक रोग, बुखार आदि बीमारी की स्थिति बन गई। हर किसी में जिम्मेदारों के प्रति रोष भरा है। स्कूल जाने वाले बच्चे हों या बड़े-बूढ़े हर कोई परेशान है। अन्य गलियों का हाल भी खराब है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क-गली खोदने के बाद 3 माह से टंकी निर्माण का काम भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बंथलशाहपुर के साथ एक ही परियोजना से गांव जुड़ा था। बाद में अजीजलपुर में टंकी के लिए जगह की व्यवस्था होने की स्थिति बनी। इसके कारण काम रुक गया। जल्दी ही काम शुरू होगा। पानी भरी सड़कों व गलियों को ठीक करा दिया जाएगा। जिससे पानी न भरे।

* अविनाश गुप्ता,अधिशाषी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें