Farrukhabad News: पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक को जिला मैनपुरी से तथा दो को पैतृक गांव से उठाया गया है। पुलिस सभी को मऊदरवाजा थाने में रखकर पूछतांछ कर रही है। इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
फर्रुखाबाद जिले में माफिया अनुपम दुबे के फरार चल रहे 50 हजार के इनामी भाई को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाना शुरू कर दिया है। पुलिस और एसओजी की टीम ने फरार भाई अनुराग दुबे को पकड़ने की रणनीति के तहत तीन रिश्तेदारों को उठा लिया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक को जिला मैनपुरी से तथा दो को पैतृक गांव से उठाया गया है। पुलिस सभी को मऊदरवाजा थाने में रखकर पूछतांछ कर रही है। इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों की माने तो रविवार को पकड़े गए लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।