फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा, यातायात के नियम बताए

Sat, 10 Jan 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
26 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में कार्यशाला आयोजित की गई। यहां छात्राओं को सड़क की सुरक्षा और यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। छात्राओं को यातायात के चिन्हों के बारे में बताया गया।  इसके बाद शहर में व्यापारियों व समाजसेवियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


कार्यशाला में एसडीएम दिनेश मिश्रा ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलवाई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने कहा कि वैध लाइसेंस के बिना किसी को वाहन नहीं चलाना चाहिए। दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हमेश हेलमेट का प्रयोग करें।

सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से हादसा हो सकता है। वाहन चलाते समय मोबाइल से बात नहीं करें। मोबाइल से बात करते समय अगर कोई दूसरा वाहन आ जाता है तो  हादसे की स्थिति बन जाती है।  दोनों तरफ देखकर ही सड़क पार करें। अगर कोई वाहन आ रहा है तो सड़क पार नहीं करनी चाहिए। एआरटीओ देवमणि भारती ने छात्राओं को यातायात के चिन्हों की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानाचार्या मीना यादव व विद्यालय के शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं। इसके बाद शहर में व्यापारियों, समाजसेवियों और ट्रांसपोर्ट मालिकों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें