फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत

Sat, 13 Jun 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो लोगों की मौैत हो गई। ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक जबकि टैंकर की चपेट में आने से वृद्ध की जान गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना मऊदरवाजा इलाके के गांव नगला खैरबंद निवासी संतोष (22) पुत्र महेशचंद्र पाल शुक्रवार की रात  बाइक से बाजार कर घर लौट रहा था। 
विज्ञापन


महावीर कोल्ड और बाईपास के बीच सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देखकर चालक वाहन लेकर भाग गया। मामले की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर आ गए।  उसे आवास विकास कालोनी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि

संतोष कुमार मुंबई में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। कुछ समय पहले ही वह अपने घर आया था। पुुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एक अन्य हादसे में जिला इटावा थाना बकेवर के गांव छिद्दीनगला निवासी लक्ष्मीनरायन (60) अपने रिश्तेदार मानिकचंद्र निवासी भवानीपुर थाना बकेवर जिला इटावा के साथ बीते दिन
विज्ञापन


जहानगंज कस्बा निवासी मुलायम सिंह के यहां आए थे। शनिवार को दोनों लोग वहां से वापस निकल कर रोहिला चौराहा के पास सवारी का इंतजार करने लगे।  इसी बीच बेवर की ओर से आ रहे टैंकर की चपेट में आकर लक्ष्मीनरायन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर कोतवाल केबी सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। ये अपनी गाड़ी से  लक्ष्मीनरायन को

लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर परिजनों को दी गई। मानिकचंद्र ने बताया कि वह अपनी बेटी के लिए लड़का देखने आए थे। यहां से लौटते समय हादसा हो गया।

खड्ड में गिरकर युवक घायल
बाइक सहित खड्ड में गिरने से युवक घायल हो गया।  कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कुंअरपुर खास निवासी नन्हेंलाल बाइक से जा रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा। वह बाइक सहित सड़क किनारे खड्ड में गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें