फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 25 May 2021 01:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

फर्रुखाबाद जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार नीरज दवा लेने घर से निकला था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
नीरज शाक्य की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शहर कोवताली क्षेत्र के गांव नगला खैरबंद निवासी नीरज शाक्य (40) बीमार चल रहा था। वह मंगलवार सुबह बाइक से दवा लेने पड़ोसी गांव पपियापुर जा रहा था।
विज्ञापन


तभी सेंट्रल जेल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नीरज को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें