फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बस अड्डे पहुंचे आरएम बिना निरीक्षण लौटे बैरंग

Thu, 17 Jul 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राज्य सड़क परिवहन निगम के इटावा क्षेत्रीय प्रबंधक गुरुवार शाम छह बजे के करीब बस अड्डे पहुंचे। निरीक्षण करने के बजाय वह सीधे एआरएम दफ्तर में बैैठ गए। कहा कि बारिश में गंदगी तो होती ही है। सफाई के लिए दिखवाते हैं। करीब आधा घंटे बाद लौट गए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) उमेश चंद्र आर्या शाम चार बजे फतेहगढ़ कार्यशाला पहुंचे। वहां दफ्तर में बैठने के बाद छह बजे के करीब बस अड्डे आए। यहां एआरएम राजेश कुमार के दफ्तर में बैठ गए। उन्होंने बस अड्डे पर फैली अव्यवस्थाओं को देखने की जरूरत नहीं समझी। आरएम के आने के बाद बस अड्डे पर झाड़ू लगाने का काम शुरू किया गया।
आरएम ने बताया कि वह कोर्ट में कुछ काम से आए थे। यहां निरीक्षण का कोई इरादा नहीं था। चूंकि यहां आए, तो बस अड्डा चले आए। बारिश में गंदगी तो होती है। एआरएम से कहकर दिखवाएंगे। आधा घंटा रुकने के बाद वह इटावा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें