फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फूड पॉइजनिंग से एक बच्ची की मौत, चार भाई-बहन बीमार

Thu, 17 Jul 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। विषाक्त भोजन करने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में बच्चों को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया। वहां आठ वर्षीय सुनीता ने दम तोड़ दिया। चार अन्य भाई-बहनों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार सीएचसी में जारी है। बच्चों के पिता ने मिड डे मील खाने से हालत बिगड़ना बताया हालांकि विभागीय जांच में पता चला कि बच्चे स्कूल गए ही नहीं थे।
विज्ञापन


क्षेत्र के लखनपुर गांव में एक ही परिवार के पांच बच्चों की तबीयत बिगड़ने से गांव में हड़कंप मच गया। इनमें आठ वर्षीय सुनीता की गुरुवार सुबह मौत हो गई जबकि चार अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। पिता राम सिंह ने आरोप लगाया कि बच्चों की हालत बुधवार को स्कूल का मिड डे मील खाने के बाद बिगड़ी।
उन्होंने बताया कि सुनीता, गीता (11), रीता (12), अंशुल (6) और गुलशन (8) को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। परिवार ने पहले घरेलू उपचार किया लेकिन सुनीता की हालत गंभीर होने पर सभी को सीएचसी ले जाया गया। वहां से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। उपचार से पहले ही सुनीता की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम रवींद्र सिंह, सीओ संजय वर्मा व प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा मौके पर पहुंचे और छानबीन की। सुनीता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विभागीय जांच में सामने आया कि बच्चे बुधवार को स्कूल गए ही नहीं थे। प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रगति कटियार और उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमदत्त शर्मा ने बताया कि सभी बच्चे उस दिन अनुपस्थित थे।
मां मनका देवी ने बाद में बताया कि बच्चों ने घर पर आलू के पराठे और सोयाबीन की सब्जी खाई थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मां मनका देवी ने उन्हें जलजीरा पिलाकर राहत देने की कोशिश की लेकिन सुनीता की हालत और बिगड़ती चली गई।

वर्जन
की जा रही है जांच

बच्चे कई दिनों से स्कूल नहीं जा रहे थे। घर में बने खाने से फूड पॉइजनिंग की आशंका है। पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। खाने के सैंपल जांच को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

ओमप्रकाश पाल, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें