फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांगा दौड़ में राजेश व रिंकू ने मारी बाजी

Fri, 25 Mar 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
तांगा दौड़ में भाग लेता प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली के दूसरे दिन इटावा-बरेली हाईवे पर हुई तांगा दौड़ में कमालगंज के राजेश और नोनमगंज पांचालघाट के रिंकू ने बाजी मारी। दौड़ के दौरान घोडे़ के हाईवे से नीचे गिरने पर तांगा चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर इटावा- बरेली हाईवे पर बजरंग ढाबे के बाहर तांगा चालक दौड़ के लिए एकत्र हुए।  पहली तांगा दौड़ पांचाल घाट के नोनमगंज निवासी रिंकू और मुरहास कन्हैया निवासी प्रदीप के घोड़ों के बीच हुई। रामगंगा पुल से पांचालघाट पुल तक तांगा दौड़ हुई। पहली दौड़ पर 10 हजार रुपये की बाजी तय की गई। नोनमगंज के रिंकू ने बाजी जीती। दूसरी दौड़ कमालगंज के राजेश और पांचालघाट के राजू के बीच तय हुई। दौड़ पर 12 हजार रुपये की बाजी लगी।

दौड़ के दौरान हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक का कट लगने से राजू का घोड़ा सड़क से नीचे जा गिरा। इससे तांगा चालक राजू व उसका घोड़ा चुटहिल हो गया। यह दौड़ कमालगंज के राजेश ने जीती। कमेटी के सदस्य सोनू मिर्जा ने विजेताआें को पुरस्कृत किया। इस मौके पर दीपक, राजू, रजनीश, बबलू, मोहनीश, सूरजपाल, बंटी, राहुल और मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें