फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर होरियारों ने मचाया धमाल

Fri, 25 Mar 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
एक-दूसरे को रंग लगाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 होली के त्योहार पर फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ युग्म नगरों में होरियारों ने जमकर धमाल मचाया। होलिका दहन स्थल पर आखत डालने के दौरान लोगों ने जय हो होलिका की आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम होलिका दहन से पहले महिलाओं ने होलिका माता को अठिउरी व गुझिया आदि का भोग लगाकर पूजन किया। देर रात तक होरियारों की टोली डीजे की धुनों पर जमकर झूमी। रात करीब 12 बजे जगह-जगह सजी होलिकाओं में आग लगाई गई। आग लगते ही अबीर-गुलाल उड़ने लगा। गुरुवार सुबह होरियारों की टोली ने घर-घर जाकर लोगों को आखत डालने के लिए बुलाया। होलिका स्थल पर पहुंचे लोग अपने साथ गन्ना ले गए। होलिका स्थल पर रखी गेहूं की बालियों को होलिका की लकड़ी से भूना।

लोगों ने होलिका में गन्ना भूनकर उसे जमीन पर पटका। गन्ने की धमाके की आवाज होते ही होलिका दहन स्थल पर होलिका मैया के उद्घोष गूंजे। लोगों ने परिक्रमा लगाकर होलिका में आखत डाली। इस दौराना होलिका मैया के जयकारे गूंजते रहे। बच्चे रंग से सराबोर नजर आए। युवतियों और महिलाओं ने भी जमकर रंग खेला।
विज्ञापन


जिला लोधी क्षत्रिय राजपूत सभा के होली मिलन समारोह में समाज के लोगों की भीड़ उमड़ी। एक-दूसरे को गुझिया खिलाकर व गले मिलकर होली की बधाई दी गई। इस दौरान पूर्व सांसद रामबख्श वर्मा, सांसद मुकेश राजपूत, तिर्वा के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद वर्मा, बसपा के भोजपुर विधानसभा प्रत्याशी जैमिनी राजपूत,  ब्लाक प्रमुख उर्मिला राजपूत और पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधेश्याम राजपूत ने एवं संचालन लज्जाराम वर्मा और महामंत्री ईश्वरदयाल राजपूत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें