जूता व्यापारी की बाइक में इनोवा चालक ने सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद
गाड़ी बिजली के पोल में घुसकर क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों गाड़ियां
कब्जे में कर ली हैं। फतेहगढ़ के गांव याकूतगंज निवासी शोयल अहमद की
कोतवाली कचहरी मार्ग पर जूते की दुकान है। शोयल शनिवार को परिचित के यहां
बाइक खड़ी कर एक शादी में चला गया। वह रविवार की सुबह
करीब 5 बजे बाइक से
घर जा रहा था। करीब 5.30 पर जिला जेल चौराहा से चंद कदमा पर सामने से आ रही
इनोवा चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से टकराने के बाद गाड़ी सीमेंट
वाले बिजली पोल से जा टकराई। इससे गाड़ी और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। चालक
गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से शू व्यापारी को
नर्सिंग में भर्ती कराया गया। घायल के भाई शोयब ने बताया कि भाई बाइक से घर
आ रहे थे।
सड़क हादसे में वह घायल हो गया। घायल का उपचार कराया जा रहा है।
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में कर लिया। उधर,
मैनपुरी के भोगांव जिले के भैंसरोली निवासी जदुवीर सिंह की पुत्री सोनू
इंटर में पढ़ती है। वह शनिवार की शाम पाली में परीक्षा देने सर्वोदय इंटर
कालेज रोहिला मैनपुरी में साइकिल से गई थी।
परीक्षा समाप्त होने पर साइकिल
से घर लौट रही थी। उसके पीछे पिता भी साइकिल से थे। मनिहरी पुलिया के पास
पीछे से बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गई। घायल
को पिता ने उसे लोहिया अस्प्ताल में भर्ती कराया है।